Muzaffarpur News ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र की मौत
मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Muzaffarpur News मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। तुर्की खरारू गांव के डाक-बंगला टोला में रविवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। मृतक सितेश राय का पुत्र निक्की कुमार (14) था। वह छठी कक्षा का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। ग्रामीण अर्जुन प्रताप ने बताया कि निक्की घर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन शनिचरा स्थान के समीप छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि ट्रैक्टर की नंबर प्लेट के आधार पर उसके मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.