Muzaffarpur News ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी
मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मीनापुर। रामपुरहरि थाने के रामपुरहरि चौक के समीप शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिंदवारा थाने के ओलीपुर निवासी मो. फिरोज (42) एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। बताया जाता है कि फिरोज शहर से घर लौट रहा था। थानेदार अंजली कुमारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली गई है। ठोकर मारने के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.