मुजफ्फरपुर, जून 26 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, हिप्र। कांटी थाना क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था कायम रखने की ड्यूटी में तैनात एसआई स्वयं तलवारबाजी का करतब दिखाने लगे। किसी ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो कांटी थाना क्षेत्र का ही बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो का हिन्दुस्तान की पुष्टि नहीं करता है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। करीब 29 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि जुलूस के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ गोलबंदी कर खड़ी है। इस भीड़ के बीच में खाली स्थान पर एक एसआई वर्दी में दोनों हाथों से तलवारबाजी का करतब दिखा रहे हैं और भीड़ उन्हें उत्साहित कर रही है। यह भी पढ़ें- रफीगंज में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मुहर्रम का जुलूस यह भी पढ़ें- Bi...