मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार के असामयिक निधन पर शनिवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में विभिन्न विद्यालयों के निदेशक एवं प्राचार्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।अध्यक्षता करते हुए आमोद कुमार दत्ता ने कहा कि पंकज कुमार का निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सहोदय के सचिव सतीश कुमार झा ने कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, सेवा और मानवीय मूल्यों की जो मिसाल कायम की, वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। संत जेवियर्स स्कूल के निदेशक अमिताभ चंद्र ने कहा कि उनका सरल व्यक्तित्व और विद्यार्थियों के प्रति ...