मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में हजारों बच्चों की छह महीने से लेकर दो साल तक से पढ़ाई ठप है। यह हाल ज्यादातर मिडिल स्कूलों का है। इन स्कूलों में लंबे समय से कक्षा छह से आठ के एक भी शिक्षक नहीं हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News जिले में हजारों स्कूली बच्चों की ठप है पढ़ाईशिक्षकों की अनुपस्थिति कई प्रखंडों से 10-12 साल के बच्चों ने शिक्षा विभाग से गुहार लगाई है कि हमारी पढ़ाई कैसे होगी। जिले में बिना शिक्षक ही दर्जनों मिडिल स्कूल की कक्षाएं चल रही हैं। इसके अलावा सैकड़ों मिडिल स्कूलों में मुश्किल से 1-2 शिक्षक ही हैं। एक तरफ इन्हीं स्कूलों के कैंपस में चल रहे हाईस्कूल-प्लस 2 में 15-20 शिक्षक तैनात हैं। कमाल यह कि मिडिल स्कूलों से शिक्षक बीपीएससी परीक्षा में पास करने के बाद केवल दूसरे स्कूलों में नह...