Muzaffarpur News जनचेतना के प्रखर संवाहक थे नागार्जुन : चंद्र
मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। हिंदी व मैथिली के जनकवि नागार्जुन की जयंती साहित्य भवन कांटी में मंगलवार को मनाई गई। मौके पर उनके चित्र पर पुष्पा अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। नूतन साहित्यकार परिषद के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह चंद्र ने कहा कि नागार्जुन केवल एक कवि नहीं, बल्कि जनचेतना के प्रखर संवाहक थे। उन्होंने अपनी ठेठ-सहज कविताओं और उपन्यासों के माध्यम से किसानों, मजदूरों, वंचितों व आम जनमानस की पीड़ा को सशक्त स्वर दिया। स्वराजलाल ठाकुर ने कहा कि नागार्जुन को आधुनिक कबीर व प्रगतिवाद का निराला कहा गया है। मौके पर चंद्रकिशोर चौबे, नंदकिशोर ठाकुर, रामेश्वर सिंह, महेश कुमार, रजनीश कुमार, प्रकाश कुमार, आदर्श सिंह राजपूत आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.