Muzaffarpur News चार दिनों से स्लैब हटा नाला खुला छोड़ा, गिरकर लोग हो रहे घायल
मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की सफाई शाखा ने नालों की सफाई के दौरान न्यू सिकंदरपुर इलाके में स्लैब हटाकर छोड़ दिया गया है। पिछले चार दिनों से खुला नाला खतरनाक होता जा रहा है। वहीं, स्लैब और मलवे को सड़क पर ही रखकर छोड़ देने से सड़क और संकीर्ण हो गई है। मोहल्लेवासियों ने नगर निगम प्रबंध के अलावा स्थानीय वार्ड पार्षद को सूचना दी, फिर भी ना तो मलबा हटा और ना स्लैब नाले पर रखा जा सका है।स्थानीय रमेश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले एक चार पहिया वाहन खुले नाले में फंस गया था, जिसे घंटों कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से निकाला जा सका था। इसकी तस्वीर भी नगर निगम प्रबंधन को भेजी गई थी। लेकिन, खुले नाले को ढकने का कोई प्रयास नहीं हुआ। इससे लोगों को कहीं आने जाने में परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.