मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना के अयाचीग्राम मोहल्ला में किराए के मकान में रह रहे निजी फाइनेंस कंपनी के स्थानीय शाखा प्रबंधक भोजपुर निवासी संदीप कुमार सिंह का लैपटॉप व तीन मोबाइल चोरी हो गया है। उन्होंने इसकी एफआईआर अहियापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि 22 जून की रात करीब 12 बजे चोर खिड़की से घर में घुसे और तीन मोबाइल व लैपटॉप चोरी कर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...