मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Muzaffarpur News देवरियाकोठी। बलिया गांव से पुलिस ने 97 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से अर्जुन पासवान को गिरफ्तार कर लिया। सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि सूचना पर थानेदार रोहित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें अपर थानेदार अमरेश कुमार समेत पुलिस बल को शामिल किया गया। पुलिस ने घर की घेराबंदी कर तलाशी ली, जहां से 97 लीटर शराब बरामद हुई। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में अर्जुन पासवान ने निशांत कुमार समेत अन्य लोगों के नाम बताए हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News शराब के धंधे में संलिप्त दो आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...