मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- Muzaffarpur News ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर की गोबरसही गुमटी के पास मंगलवार को एक सरकारी बस बीच सड़क पर खराब हो गई। इसके बाद देखते-देखते गुमटी के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। गोबरसही चौक से लेकर पावर हाउस चौक तक का इलाका जाम की जद में आ गया।​स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम लगने से पहले शहर में तेज बारिश हो रही थी, जिस वजह से लोग पहले ही जगह-जगह फंसे हुए थे। जैसे ही बारिश थमी और लोग निकले, वैसे ही भीषण जाम की चपेट में आ गए। इस कारण घंटों गाड़ियां सड़क पर रेंगती रहीं।​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जाम में आम राहगीर के साथ-साथ कई स्कूली बस, एंबुलेंस और कई वीआईपी गाड़ियां भी काफी देर तक फंसी रहीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News भीखनपुर गुमटी पर लगा भीषण जाम, यात्री परेशान जाम के कारण स्कूली बच्चों और मरीजों को ...