मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News गायघाट। मैठी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार सुबह वाहन से कुचलकर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक मैठी निवासी पलटू राम का पुत्र शिबू राम (55) था। परिजनों ने बताया कि एनएच पार करने के दौरान शिबू राम वाहन की चपेट में आ गए। इस दौरान एनएच पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर गायघाट पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानेदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...