Muzaffarpur News गाना बजाने के विवाद में युवक की गोली मारकर की थी हत्या
मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के भटौना गांव में युवक की गोली मारकर हत्या में पुलिस ने डीजे संचालक समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक पिस्तौल, एक कट्टा व दो कारतूस जब्त किया है।ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि 25 जून की रात करजा थाना के भटौना गांव में मुशहरी थाने के तरौरा निवासी रंजीत सहनी की हत्या हुई थी। वह भांजी की शादी में आया था। उसने ही शादी में डीजे बुक कराया था। शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर रंजीत का डीजे संचालक से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद डीजे संचालक विक्की कुमार रंजीत को खाने-पिलाने के बहाने साथ ले गया। इसी दौरान रंजीत के सिर में गोली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.