मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के गोरिगामा डुमरी दियरा में गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबे 12 वर्षीय किशोर किशु कुमार का तीसरे दिन मंगलवार को भी पता नहीं चला सका। उधर परिजनों में चीखपुकार मचा हुआ है। रविवार को नहाने के दौरान ननिहाल आए इंद्रजीत सिंह का पुत्र किशु गंडक में डूब गया था। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. नेयाजुद्दी उर्फ छोटे और ग्रामीण संजीव कुमार सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार को स्थानीय गोताखोर से लेकर एसडीआरएफ की टीम ने रेवा घाट तक तथा मंगलवार को वैशाली जिले के लालगंज के बसंता घाट तक किशोर की खोज की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News वैशाली नहर में नहाने गया किशोर डूबा, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...