मुजफ्फरपुर, जून 29 -- Muzaffarpur News मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के तुर्की बाजार में सोमवार की देर रात बदमाशों ने किशोर को सिर में चाकू मारकर जख्मी कर दिया। परिजनों की मदद से अफजल आलम (17) को मीनापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। अफजल ने पुलिस को बताया कि बनुआ निवासी राजू कुमार ने फोन कर तुर्की बाजार बुलाया और अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। ग्रामीण वारिख खान ने बताया कि दो महीना पहले राजू के बहन की शादी में दोनों के बीच विवाद हुआ था। उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...