Muzaffarpur News कार की टक्कर से पांच फीट तक हवा में उछला स्कूटी सवार
मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एतवारपुर ताज अंसारी चौक के समीप दरभंगा फोरलेन पर सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार पांच फीट तक हवा में उछल कर सड़क पर गिर गया। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गंभीर हालत में उसे पटना रेफर कर दिया गया। उसकी पहचान एतवारपुर ताज गांव निवासी मो. इजहार के रूप में की हुई है।
गवाहों का बयान प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शर्फुद्दीनपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी सवार युवक गाड़ी समेत करीब पांच फीट ऊपर हवा में उछल गया। इसके बाद वह पहले कार की छत पर गिरा और फिर वहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.