मुजफ्फरपुर, जून 26 -- Muzaffarpur News कांटी। सदातपुर शनि मंदिर के पास शुक्रवार को वाहन की ठोकर से चार साल के आरुद्र कुमार की मौत हो गई। मिर्जापुर निवासी रोशन पासवान ने बताया कि पुत्र परिजनों के साथ जा रहा था। इसी दौरान वाहन ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से आरुद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दारोगा मुकेश कुमार राम मौके पर पहुंचे। परिजन से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News कांटी में वाहन की ठोकर से बच्चे की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...