मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। दशकों से जर्जर तिवारी टोला से बहादुरपुर जाने वाली सड़क और कोठिया व कुशी में नाला निर्माण का मंगलवार को शिलान्यास हुआ। विधायक अजीत कुमार व सभापति दिलीप कुमार ने इसका शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि 77 लाख रुपये की लागत से इस सड़क के बनने से कांटी व मीनापुर के हजारों की आबादी का आवागमन सुलभ होगा। कहा कि जल्द कांटी में वृद्धाश्रम व प्रखंड परिसर में पार्क का निर्माण होगा। नगर परिषद व कांटी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी। मौके पर उप सभापति अजय गुप्ता, पार्षद इनरदेव राम, संजय साह, विनोद सहनी, शंभू राम, नाथू पासवान, राममोहन पासवान, शंकर महतो, संतोष पासवान, श्रीराम पांडेय आदि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News कांटी में बनेगा वृद्धाश्रम व पार्क : अजीत

हि...