मुजफ्फरपुर, जून 30 -- Muzaffarpur News कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद के वार्ड-एक के अकुराहा खरगी में एक किशोर की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार की सुबह पोखर में उसका शव उपलाता मिला। वह स्थानीय विनोद सिंह का 16 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार था।पोखर में शव मिलने की सूचना मिलते ही कांटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुजीत के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम से वह लापता था। घर नहीं लौटने के बाद परिजन रातभर उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे। सुबह पोखर में उसका शव मिला। परिजनों ने शौच के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- सरयूनहर में डूबे किशोर का शव मिला, गांव में पसरा मातम मामले में कांटी थानेदार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया जाएग...