Muzaffarpur News कर्बला में पत्थरबाजी रोकने के लिए थानेदार सम्मानित
मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Muzaffarpur News सकरा। दोनमा कर्बला मैदान में ताजिया जुलूस एवं मिलान के दौरान पत्थरबाजी रोकने के लिए सकरा थानेदार शिवेंद्रनारायण सिंह को ग्रामीणों ने सम्मानित किया। दोनमा पंचायत सरकार भवन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में थानेदार को अंगवस्त्र देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मुखिया प्रतिनिधि संतोष गुप्ता ने कहा कि दोनमा कर्बला मैदान में ताजिया मिलान के दौरान भयंकर पत्थरबाजी होती थी। इस मौके पर जिला पार्षद अनिल कुमार, सरपंच प्रतिनिधि रोहित सिंह, पंसस मो. नूर आलम, पूर्व मुखिया मो. नक्की अहमद, पूर्व उपमुखिया महमूद अहमद आदि थे। यह भी पढ़ें- बंदेहरा में मुहर्रम पर उत्कृष्ट झांकी किए गए सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.