Muzaffarpur News कई फीडर शटडाउन, बिजली आपूर्ति प्रभावित
मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर। मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा कारणों से जुलूस के दौरान शहरी-1 डिवीजन के कई 11 केवी फीडर अस्थायी रूप से बंद रखे गए। इससे ब्रह्मपुरा, कंपनीबाग, कालीमंदिर, गरीबस्थान, बालूघाट, सिकंदरपुर, यूनिवर्सिटी, बटलर, नयाटोला, नीम चौक, अमर सिनेमा, पानी टंकी, जिला स्कूल, जेल-1 और बनारस चौक समेत कई इलाकों की बिजली प्रभावित रही। दामोदरपुर और फरदोगोला फीडर से दोपहर दो बजे ताजिया जुलूस के दौरान आपूर्ति बंद रखी गई। भीषण गर्मी में लगातार बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- घंटों गुल रही बिजली, भीषण उमस में लोग बेहाल यह भी पढ़ें- Begusarai News प्रचंड गर्मी व उमस से परेशान लोगों को रूला रही बिजली कटौती यह भी पढ़ें- जुलूस के दौरान सुरक्षा को लेकर शहर की बिजली काटी
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.