मुजफ्फरपुर, जून 27 -- Muzaffarpur News मुशहरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुशहरी में बकाया मानदेय भुगतान को लेकर आशा का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को समाप्त हो गया। धरनास्थल पर बोचहां विधायक बेबी कुमारी आशा की समस्या सुनी। संबंधित पदाधिकारी को फोन कर तीन दिनों के भीतर मानदेय भुगतान कराने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि जनता, कर्मचारियों एवं कर्मियों की न्यायोचित समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता में है। ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की आशा सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...