Muzaffarpur News आपसी विवाद में बुजुर्ग महिला को पीटा
मुजफ्फरपुर, जून 26 -- Muzaffarpur News पारू। बाजार टोला (नूनफर) में 23 जून को आपसी विवाद में मारपीट हो गई। इसमें 70 वर्षीया सुदमिया देवी जख्मी हो गई। मामले को लेकर सुदमिया देवी के पुत्र महावीर महतो ने हरिंदर महतो, बिंदा देवी, विद्या देवी, मनोज कुमार सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मां सुदमिया देवी घर के पास टहल रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर बिंदा देवी से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपितों ने मां कि पिटाई कर दी। इधर, थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.