मुजफ्फरपुर, जून 26 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद जारी सरकारी आदेश के बाद भी सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने मॉडल अस्पताल का फायर ऑडिट नहीं कराया। डीएम कुमार गौरव के शुक्रवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान इसकी पोल खुली।

अस्पताल प्रबंधक की जानकारी डीएम ने जब अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार से फायर ऑडिट के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी नहीं कराया गया है। इस दौरान यह भी पता चला कि मॉडल अस्पताल के आलवा जिले के किसी भी पीएचसी और सीएचसी में भी फायर ऑडिट जिला स्वास्थ्य विभाग से नहीं कराया है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि जल्द फायर ऑडिट कराया जाए। इससे पहले अग्निशमन यंत्र चलाने की ट्रेनिंग सभी कर्मियों को दी जाए। डीएम के साथ डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम भी मौजूद थे।

डीएम का...