मुजफ्फरपुर, जून 29 -- Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर, वसं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे आंधी-बारिश शुरू होते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई स्थानों पर आधे घंटे से लेकर कई घंटों तक उपभोक्ता बेहाल रहे। बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश करने पर भी अधिकांश जगहों पर फोन रिसीव नहीं हुआ, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News जर्जर पोल-तार और ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर से गहराया बिजली संकटबिजली बहाली की स्थिति उधर, एमआईटी पीएसएस में भी आंधी-बारिश के दौरान अलग-अलग फॉल्ट आने से सभी फीडरों को करीब आधे घंटे के लिए शटडाउन करना पड़ा। दामोदरपुर में सुबह करीब 11:15 बजे बिजली चली गई, जो लगभग आधे घंटे बाद बहाल हो सकी। मिस्काट और आसपास के कई इलाकों में भी इसी दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही। मिस्कॉट ...