Muzaffarpur News: 95 कार्टन शराब के साथ ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार रात अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर में घेराबंदी कर मिनी ट्रक से 95 कार्टन शराब जब्त की। मौके से दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया। ट्रक में मूढ़ी की बोरियों के नीचे शराब की खेप छिपाकर रखी गई थी।उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों धंधेबाज ट्रक के चालक और उपचालक हैं। इनकी पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर के मुकलावा के ट्रक चालक नरेश कुमार और जयपुर के महादेव नगर के उपचालक अजय शर्मा के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिली थी कि मिनी ट्रक से शराब की खेप लाई जा रही है। इसके बाद घेराबंदी की गई। इसी दौरान पटना नंबर के मिनी ट्रक को आता देखकर उसे रोका गया। चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पर्व-त्योहार में बिक्री के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.