मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार रात जिले के विभिन्न जगहों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर नकली शराब बनाने वाले समेत तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। इसमें एक महिला तस्कर भी शामिल है। इनके पास से नकली शराब बनाने के लिए मंगाई गई eight सौ लीटर स्प्रिट और 35 कार्टन शराब जब्त की गई।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि तीन जगहों पर कारवाई की गई है। पहली कार्रवाई कांटी थाना के वीरपुर में हुई। सूचना मिली थी कि नकली शराब बनाने के लिए स्प्रिट की बड़ी खेप दूसरे प्रदेश से मंगाई गई है। छापेमारी कर यहां से शत्रुघ्न महतो को गिरफ्तार किया गया। उसके घर के पास बने भूसा घर की तलाशी लेने पर चार ड्रम में रखी eight सौ लीटर स्प्रिट जब्त की गई। पूछताछ में पता लगा कि वह नकली शराब ...