मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 500 से अधिक शिक्षक बिना रिक्ति के स्कूलों में पदस्थापित हैं। एचआरएमएस पर ऑनबोर्डिंग नहीं होने के कारण शिक्षकों की शिकायत पर यह जवाब विभाग ने दिया है।

रिक्ति के मुद्दे सहयोग पोर्टल पर इस संबंध में शिक्षकों के दिए आवेदन पर विभाग ने कहा है कि रिक्ति नहीं होने के कारण ऑनबोर्डिंग बाधित है। रिक्ति आने के साथ ऑनबोर्डिंग किया जाएगा। नियोजित से विशिष्ट बने सक्षमता 3 और 4 पास शिक्षकों का यह मामला है। पिछले चार महीने से शिक्षकों को इस वजह से वेतन भी नहीं मिला है। स्थिति यह है कि ये शिक्षक स्कूल में तो हैं मगर विभाग के रिकॉर्ड में नहीं हैं। मुजफ्फरपुर समेत विभिन्न जिलों में यह स्थिति है। अब अधिकारी भी हलकान हैं कि जब इनकी रिक्ति नहीं है तो ऑनबोर्डिंग कैसे होगी।

एचआरएमएस ...