मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- Muzaffarpur News: सकरा। मिश्रौलिया गांव में शनिवार की रात सकरा पुलिस ने छापेमारी कर 48 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। मौके से दो सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई गणेश यादव ने बताया कि सूचना पर मिश्रौलिया निवासी जनेश राय के घर पर छापेमारी की गई, जहां से 48 बोतल शराब जब्त की गई। जनेश राय व बिट्टू यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...