Muzaffarpur News: 47 बोतल शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। ओपी पुलिस ने सोमवार रात क्षेत्र के कोरीगामा गांव में शराब बिक्री के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 47 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक धंधेबाज मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।डीएसपी पूर्वी-2 सकरा मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने कोरीगामा गांव के अनिल महतो के घर छापेमारी कर 28 बोतल और नितेश ठाकुर के घर से 19 बोतल विदेशी शराब जब्त की। पुलिस ने अनिल व नितेश को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक शराब धंधेबाज अभिषेक ठाकुर मौके से भाग निकला। तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों शराब धंधेबाजों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.