Muzaffarpur News: 45 हजार नकद समेत पांच लाख की चोरी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: बोचहां। गरहां थाना क्षेत्र के बासौली हिम्मतसिंह में रविवार की रात चोरों ने घर से 45 हजार नकद व करीब पांच लाख के गहने की चोरी कर ली। इस संबंध में अजय सिंह ने गरहां थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार के सदस्य खाना खा कर सो गए। देर रात करीब दो बजे जगा तो देखा कि घर से पेटी व सूटकेस गायब है। खोजबीन के दौरान सोमवार की सुबह खेत में टूटी पेटी व सूटकेस मिला। थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.