Muzaffarpur News: 43 कार्टन शराब जब्त मामले में दो पर केस
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। बरुराज में रविवार को लग्जरी कार से 43 कार्टन विदेशी शराब जब्त मामले में सोमवार को दिवा गश्ती में तैनात दारोगा रत्न कुमार के बयान पर चालक सहित दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें चालक हरियाणा के फतेबाद निवासी मोहित कुमार और बरुराज थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी मुन्ना कुमार को आरोपित किया गया है। मुन्ना फरार बताया जाता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद मोहित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रविवार को शराब लोड कार ने पुलिस से बचने में बरुराज थाने के छिपुलिया में एक युवक को ठोकर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। जख्मी नोनियाडीह (महमादा) निवासी द्वारिका राय के 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.