Muzaffarpur News: 39 गांवों में नल जल ठप, 50 हजार की आबादी बेहाल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। हर घर तक नल से जल पहुंचाने की सरकारी व्यवस्था की हकीकत यह है कि मुजफ्फरपुर जिले के सात प्रखंडों में 39 जलापूर्ति योजनाएं ठप हैं। इससे करीब 50 हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। कहीं पंप ऑपरेटरों के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है तो कहीं पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। निजी जमीन विवाद, बिजली पोल की कमी और संवेदकों की धीमी कार्यशैली भी जलापूर्ति बाधित होने की वजह बनी है। हालात यह है कि प्रभावित गांवों के लोगों को चापाकल, कुएं और निजी बोरिंग के सहारे पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। जानकारों का कहना है कि विभागीय समीक्षा बैठक में सामने आया है कि मोतीपुर प्रमंडल की 28 और मुजफ्फरपुर प्रमंडल की 11 जलापूर्ति योजनाएं बंद हैं। मोतीपुर क्षेत्र के सरैया, पारू, कुढ़नी और कांटी तथा मुजफ्फरपुर प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.