Muzaffarpur News: 37 साल की महिला के प्रेमजाल में फंसा 17 वर्षीय किशोर
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के शेरपुर इलाके से 17 वर्षीय एक युवक के कई दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। पिता ने तीन दिन पूर्व कच्ची पक्की ओपी में आवेदन दिया था। जांच के बाद बुधवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
किशोर के लापता होने की शिकायत पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 37 वर्ष की एक महिला ने उनके नाबालिग पुत्र को अपने प्रेम जाल में बहला-फुसलाकर गायब कर दिया है। जब लड़का घर से गायब हुआ, तो वह अपने साथ घर में रखे कुछ नकदी और कीमती आभूषण भी लेकर चला गया है। काफी खोजबीन के बाद जब सुराग मिला, तो पता चला कि उक्त महिला ने ही उसे अपने साथ कहीं छिपाकर रखा है। अब तक की पुलिस जांच में भी यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.