मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: सकरा। द्वारिकापुर स्कूल के समीप ट्रक पर लोड 340 कार्टन शराब जब्ती मामले में पुलिस ने आधा दर्जन तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें हत्था थाने के सकरी निवासी सुभाष सहनी, मुरौल ओपी के बलुआ निवासी राकेश कुमार राम, बोलेरो, ट्रक एवं पिकअप के मालिक एवं चालक को आरोपित किया गया है। गौरतलब है कि तस्करों ने ट्रक पर चावल की बोरी के नीचे शराब छुपाकर रखी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...