Muzaffarpur News: 32 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। डुमरी रोड पर वाहन जांच के दौरान गुरुवार की रात पुलिस ने 32 लीटर देसी शराब जब्त की है। मौके से पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर आथर निवासी राजेश सहनी है। वह बाइक पर शराब लादकर लेकर घर जा रहा था। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि अवर निरीक्षक शिवनाथ हजरा के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस को देखकर तस्कर बाइक लेकर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। उसकी बाइक जब्त कर ली गई है। इससे पहले भी राजेश कई बार जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.