मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मीनापुर थाना क्षेत्र में हुए तीन नक्सली वारदातों के 32 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा चलाने की विधि विभाग से जल्द स्वीकृति मिलने वाली है। इसमें से दो मामले लगभग दस वर्ष पुराने है। इन मामलों में 32 आरोपित नक्सलियों के विरुद्घ पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इनपर मुकदमा चलाने की अनुमति देने के लिए एसएसपी ने विधि विभाग को अनुशंसा भेजी गई थी। विधि विभाग में इस पर सहमति बन चुकी है। हालांकि, जारी स्वीकृति पत्र फिलहाल विशेष कोर्ट में दाखिल नहीं किया गया है。

स्वीकृति की अनुशंसा लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि विधि विभाग के पास कुल 46 नक्सलियों के विरुद्ध मुकदमा चलाने की स्वीकृति देने की अनुशंसा भेजी गई थी। इसमें से बोचहां में 2014 में सड़क निर्माण कंपनी के बेस ...