Muzaffarpur News: 30 जुलाई को होगा बरियारपुर पूर्वी पैक्स का चुनाव
मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मोतीपुर के बरियारपुर पूर्वी पैक्स का 30 जुलाई को चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन प्राधिकार के संयुक्त सचिव कयूम अंसारी ने अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव के बाद उसी दिन मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार अद्यतन मतदाता सूची का पुनर्प्रकाशन व संशधित कार्यक्रम का प्रकाशन किया जाएगा। 17 व 18 जुलाई को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 20 व 21 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 23 जुलाई को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदाता सूची में विवाद के कारण पिछले महीने चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.