मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता विभागीय आदेशों के अनुपालन में उदासीनता, लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने व कर्मचारी हितों की लगातार अनदेखी के खिलाफ निगमकर्मियों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। 30 अक्तूबर को कर्मचारी निगम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिर भी 11 सूत्री मांगों में मांगें नहीं मानी गईं तो तीन नवंबर से काम छोड़कर 1300 से अधिक सफाईकर्मियों के साथ अन्य कर्मचारी राज्यव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे।इससे दीपावली के पहले शहर में सफाई कार्य ठप हो जाएगा और शहरवासियों की परेशानी बढ़ेगी। शनिवार को नगर निगम कर्मचारी संघ व कामगार यूनियन संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक अशोक कुमार व सह संयोजक सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने आंदोलन के संबंध में नगर आयुक्त को लिखित जानकारी दी।आंदोलन को लेकर शनिवार को हुई...