Muzaffarpur News: 25 किलो फूल से हुआ बाबा का महाशृंगार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: 25 किलो फूल से हुआ बाबा का महाशृंगार मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।सावन के दूसरे दिन शुक्रवार की रात बाबा गरीबनाथ का विभिन्न तरह के 25 किलो फूल से महाशृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी आशुतोष पाठक ने करीब एक घंटे तक फूल-माला से महाशृंगार किया गया।पुजारी ने बताया कि बाबा के महाशृंगार में रजनीगंधा की माला, बेलपत्र की माला, भांग के पत्तों की माला, धतूर की माला के अलावा जूही की माला, समी की माला, गेंदा की माला समेत 25 किलो फूल का उपयोग किया गया। महाशृंगार पूजा रात 9.30 से शुरू हुई और 10.30 तक चली। इस दौरान मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गुंजता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.