Muzaffarpur News: 24 से 26 जुलाई तक रात में बंद रहेगा कुढ़नी गुमटी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सोनपुर मंडल ने सुरक्षा कार्य के मद्देनजर कुढ़नी यार्ड स्थित रेलवे गुमटी संख्या 18बी को 24 से 26 जुलाई तक रात में बंद रखने का निर्णय लिया है। सहायक मंडल इंजीनियर दक्षिण कार्यालय ने शुक्रवार को पत्र जारी कर कहा है कि इस गुमटी पर रबराइज्ड रोड सर्फेस और रेलपथ की मरम्मत का काम होना है। ऐसे में तीन दिनों तक रात में 10 से सुबह छह बजे तक गुमटी से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। स्टेशन अधीक्षक कुढ़नी, थाना कुढ़नी और आरपीएफ को इसको लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.