Muzaffarpur News: 23 अगस्त को होगी गोल्ड कप कबड्डी प्रतियोगिता
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जानकी रमण जिला स्तरीय गोल्ड कप कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 23 अगस्त को मीनापुर के सिवाईपट्टी मधैपुर में होगा। एक दिवसीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 7500 रुपये नकद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 3000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रवेश नि:शुल्क है। जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.