Muzaffarpur News: 21 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शराब तस्कर के खिलाफ अभियान चलाकर 21 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया l गिरफ्तार धंधेबाजों में मधेपुरा निवासी मुखिया के भतीजे शंभू राम भी शामिल है। उसके ठिकानों से 15 लीटर देसी शराब बरामद हुई। वहीं, इटवा गांव में शोभित सहनी की दुकान से छह लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Siwan News 30 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.