Muzaffarpur News: 21 लाख के चेक बाउंस मामले में आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: सरैया। काजीमोहम्मदपुर थाने के दामूचक से 21 लाख रुपए के चेक बाउंस मामले में पुलिस ने बुधवार को आशुतोष मंगलम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में रेवा निवासी विश्वनाथ सिंह की पत्नी प्रीति सिंह ने केस दर्ज कराया था। इसमें आशुतोष मंगलम, शिवानी कुमारी और उमेश चौधरी को नामजद किया था। प्रीति सिंह ने बताया था कि आरोपितों ने मशरूम प्लांट लगाने के नाम पर 17 दिसंबर 2024 को सेंट्रल बैंक से 17.15 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा एसबीआई के चेक और 3.85 लाख रुपये नकद भी लिए। रुपये लेने के बाद मशरूम प्लांट का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। दबाव बनाने पर आरोपितों ने चार चेक दिए, जो बाउंस हो गया। 19 दिसंबर 2025 को वकालतन नोटिस देने के बावजूद समाधान नहीं होने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थानेदार देवेंद्र कुमार ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.