Muzaffarpur News: 21 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र सकरवाड़ा में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर 21 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर बेनीबाद थाना क्षेत्र के भरतनगर निवासी महेश राय है। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सकरवाड़ा नूर के पास एक व्यक्ति बाइक पर भारी मात्रा में गांजा लेकर खड़ा है। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। बाइक की तलाशी के दौरान गांजा का तीन बंडल बरामद हुआ। उससे थाना पर रखकर पूछताछ की जा रही है। थानेदार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.