मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार से बाहर जाने वाले करीब 12 लाख युवाओं को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। वर्ष 2030 तक इस दिशा में ठोस पहल की जाएगी। इसके लिए बिहार में उद्योगों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर के उद्घाटन समारोह में यह घोषणा की। कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल निवेश प्रस्ताव लेना नहीं, बल्कि जमीन पर फैक्ट्रियां स्थापित कराना है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: लेदर पार्क से रोजगार के साथ बढ़ेगा स्थानीय कारोबार मुख्यमंत्री ने 140.95 करोड़ की लागत से विकसित सूबे का पहला मेगा लेदर पार्क व साझा सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान पांच औद्योगिक इकाइयों ...