मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। साल 2015 के बाद नियुक्त हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है। 2015 के बाद अप्रशिक्षित के तौर पर नियुक्त शिक्षकों का मामला है, जिन्हें हटाने का आदेश मिला है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में जिलों को निर्देश दिया है।

अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश मुजफ्फरपुर समेत सूबे के हर जिले में इस आधार पर हजारों शिक्षकों की नौकरी जाएगी। जिले में 500 से अधिक शिक्षक ऐसे हैं, जो 2015 के बाद अनट्रेंड नियुक्त हुए थे। डीएलएड ट्रेनिंग के लिए 2015 को ही कटऑफ डेट माना गया है। हालांकि, ये शिक्षक भी 2018 वाली ट्रेनिंग में ट्रेंड हो चुके हैं। डीईओ कुमार अविन्द सिन्हा ने सभी प्रखंडों से इन दोनों तरह के शिक्षकों की सूची मांगी है। 2015 से पहले नियुक्त जो शिक्षक बर्खास्त हु...