मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की अध्यक्ष हरेंद्र साह की अध्यक्षता में बैठक हुई। उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुशवाहा ने 20 सूत्री की संरचना पर प्रकाश डालते हुए समिति की भूमिका बताई। बैठक में प्रखंड की विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। योजनाओं के प्रभावी संचालन, आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान पूर्व मुखिया गणीनाथ सहनी ने रेवाघाट स्थित शवदाह स्थल पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: 20 सूत्री सदस्यों ने ...