मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमदपुर बलमी गांव में सोमवार को श्वान दस्ता की टीम ने चोरी की घटना की जांच की। घटनास्थल के पास से दो लोगों के घर के करीब पहुंचकर श्वान दस्ता लौट गया। पुलिस ने उक्त दोनों घरों से दो किशोर को पकड़कर थाने पर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में गृहस्वामी भरत सिंह के पुत्र विकास सिंह ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रविवार को कोलकाता से जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से अवकाश प्राप्त अधिकारी भरत सिंह के बंद घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने करीब 20 लाख के गहने एवं 40 हजार नकद की चोरी कर ली थी।  थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शक के आधार पर दो किशोर को उठाया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...