मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: पारू। फंदा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर खेत से 15 लीटर देसी शराब बरामद की है। दारोगा रामभरोस यादव के बयान पर फरार तस्कर मो. निजाम और नूरजहां खातून के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानेदार प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस वाहन को देखते ही दोनों तस्कर फरार हो गए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...