मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन के मैदान में सोमवार को शिल्प उत्सव मेला का शुभारंभ हुआ। नगर विधायक रंजन कुमार ने मेले का उद्घाटन किया। मेले में 15 राज्यों के करीब 51 विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों की खरीदारी के कई विकल्प उपलब्ध हैं। मेला प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि मेले में कपड़े, जूते-चप्पल, फर्नीचर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, खानपान की सामग्री समेत घरेलू जरूरत की विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध हैं। अलग-अलग राज्यों के शिल्प और उत्पाद भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। दुर्गापूजा की खरीदारी को आने वाले लोगों के लिए मेला विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नाजिरपुर में बिहटा के वनदेवी मंदिर की तरह पंडाल उन...